नई दिल्ली, जनवरी 6 -- राउज एवेन्यू कोर्ट ने मतदाता सूची में नाम शामिल करने से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। यह मामला उनके खिलाफ दायर एक पुनरीक्षण याचिका से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोनिया का नाम मतदाता सूची में उस समय शामिल किया गया था, जब वे भारतीय नागरिक नहीं थीं। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत में सोनिया की ओर से वरिष्ठ वकील आरएस चीमा पेश हुए और जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। उन्होंने कहा कि मामला बहुत पुराना है, इसलिए रिकॉर्ड देखने और जवाब तैयार करने के लिए समय चाहिए। अदालत ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई सात फरवरी को तय की है। यह पुनरीक्षण याचिका अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने दायर की है। आरोप लगाया है कि सोनिया का नाम 1980-81 की मतदाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.