सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- बांसी। समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर बुधवार को फॉर्म छह भरवाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर फार्म भरकर जमा किया। कैंप में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि कस्बे के जो भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वाना चाहते हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे ऊपर हो गई है, वह सपा नगर कार्यालय पर चल रहे कैंप में पहुंचकर फॉर्म छह भर कर जमा कर दें। जिससे मतदाता सूची में उनका नाम आ जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न करें मतदाता सूची में नाम आने के लिए फॉर्म छह अवश्य भर दें। इस दौरान बुद्धिराम प्रजापति, सुधीर मौर्य, मैनुद्दीन, शाकिर अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.