मुरादाबाद, मार्च 6 -- मुरादाबाद। ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संशोधन करवाने अथवा हटवाने के लिए शुक्रवार को आखिरी मौका है। आयोग ने छह मार्च तक दावे अपत्तियों की तिथि बढ़ाई थी। दावे आपत्तियां देने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 6 मार्च तक समय बढ़ाया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने दावे आपत्तियां देने की तिथि छह मार्च तक बढ़ाई थी वह अवधि पूरी हो रही है। जिस किसी को अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वाना है वह शुक्रवार को अंतिम दिन फार्म पर घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकता है। नाम संशोधन को फार्म 8 भरें। जिसमें लोगों ने अपने नाम की स्पेलिंग, पता की गड़बड़ी दूर कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दावे आपत्ति के लिए अपना अभी अंतिम दिन फार्म जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...