गुमला, जून 3 -- कामडारा प्रतिनिधि। विधायक जिगा सुसारन होरो ने बुधवार को कामडारा प्रखंड का दौरा कर मिशन कंपाउंड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) व जनगणना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।विधायक ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवक-युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने लोगों से एसआईआर के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए। यह भी पढ़ें- एसआईआर कार्य में तेजी लाने का निर्देश, कैंप लगाकर निष्पादन पर जोर एक बार नाम हट जाने पर उसे पुनः जुड़वाने में काफी परेशानी...