अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके अर्न्तगत शनिवार को विशेष अभियान जिलेभर के सभी मतदान केन्द्रों पर चलाया जाएगा। सभी केन्द्रों पर बीएलओ मतदाताओं के नाम बढ़वाने, संशोधन कराने आदि के फार्म भरवाएंगे। एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 31 जनवरी शनिवार को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक संबंधित बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे और आलेख्य निर्वाचक नामावली को मतदाताओं के समक्ष पढ़कर सुनाएंगे। अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर फार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.