मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब सिर्फ दो दिन शेष
फरीदाबाद, अगस्त 28 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने या किसी तरह की त्रुटि दूर कराने का मौका अब सीमित समय के लिए बचा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांच लें। जिन मतदाताओं का नाम पहले मतदाता सूची में था, लेकिन वर्तमान प्रारूप सूची में शामिल नहीं है और उन्हें बीएलओ की ओर से नोटिस मिला है, वे 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के पास दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए शनिवार 29 अगस्त और रविवार 30 अगस्त को विशेष दिवस के दौरान बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने पात्र नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। यदि मतदाता के नाम, पते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.