कोडरमा, सितम्बर 30 -- झुमरी तिलैया/चंदवारा निज प्रतिनिधि। विशेष गहण पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम पर आपत्ति दर्ज कराने और विवरण में सशोधन के लिए के अंतिम दिन 30 सितंबर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। लोग लाईन में लगकर अपने बारी का इंतजार करते नजर आये। अंतिम दौर में फार्म 6,6ए,7 व 8 के कई आवेदन प्राप्त हुए। वहीं एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं की परेशानी बढ़ गई है। जिन मतदाताओं के पास एसआईआर के लिए निर्धारित 12 दस्तावेजों में से एक भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, वे अब वंशावली और आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रखंड एवं अंचल कार्यालय व पंचायत का चक्कर लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: एसआईआर के आपत्ति व दावे के 40 प्रतिशत काम पूरा करना अभी शेष चंदवारा में करीब 15 ...