कुशीनगर, अप्रैल 12 -- पडरौना, निज संवाददाता।एसआईआर के तहत जिले की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नये वोटरों के नाम जोड़े गये हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से 10 अप्रैल को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार फॉर्म-6 भरने के बाद कुल 1 लाख 31 हजार 702 नये मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किये गये हैं। इससे जिले की कुल मतदाता संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।निर्वाचल विभाग के अनुसार नये मतदाताओं में युवाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। इसमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 2388 नये वोटर इस बार सूची में पहली बार जुड़े हैं, जो लोकतंत्र में युवाओं की बढ़ती सक्रियता का संकेत है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं को भी विशेष प्राथमिकता देते हुए 22 हजार 8 सौ 48 दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में शामिल किये गये हैं। निर्वाचन विभाग का कहना है कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.