मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने उपायुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग
दुमका, सितम्बर 28 -- सरैयाहाट प्रखंड के बूथ संख्या-319 में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित मतदाता सूची में कथित अनियमितता एवं भाजपा द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 राम प्रकाश मंडल तथा मंडल अध्यक्ष दिनेश कापरी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के मामले को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में सोमवार को दुमका उपायुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
मतदाता सूची में शिकायतें ज्ञापन में कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित मतदाता सूची के अवलोकन में बूथ संख्या-319 पर कई मकानों में असामान्य संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने की बात सामने आई है। भाजपा ने इस मामले में भौतिक सत्यापन कराकर फर्जी एवं काल्पनिक मतदाताओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.