गोंडा, जून 17 -- करनैलगंज, संवाददाता। विकास खंड परसपुर की ग्राम पंचायत बलमत्थर में पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बीएलओ और लेखपाल के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता दलजीत सिंह के अनुसार पुनरीक्षण के दौरान करीब 400 पात्र एवं बालिग मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए, जबकि लगभग 600 जीवित मतदाताओं के नाम विलोपित कर दिए गए। वहीं नाबालिग, मृतक और बाहरी व्यक्तियों के नाम सूची में जोड़े जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा करीब 200 मतदाताओं के विवरण में बीएलओ ऐप के माध्यम से संशोधन किए जाने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव की वोटरलिस्ट में गड़बड़ियां सुधारें: डीएम दलजीत सिंह ने बताया क...