मतदाता सूची में कोई पात्र मतदाता न छूटे : सीओ
रांची, जून 24 -- मांडर, प्रतिनिधि। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी चंचला कुमारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बुधवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलए-2 को प्रशिक्षण दिया। 23 जून को बीएलओ एवं सुपरवाइजर तथा 24 जून को बीएलए-2 को पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मियों को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पुनरीक्षण कार्य गंभीरता से करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, उन्हें खोजकर ईसीआईनेट पर सही तरीके से मैपिंग करने तथा इन्यूमरेशन फॉर्म भरवाकर उसकी प्रविष्टि बीएलओ ऐप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.