मतदाता सूची में अनियमितताओं से ग्रामीणों में नाराजगी
गौरीगंज, जून 22 -- गौरीगंज, संवाददाता। आगामी पंचायत चुनावों के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची को लेकर विकास खंड शाहगढ़ में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में कई स्थानों पर गंभीर लापरवाही बरती गई है। कहीं दूसरे ग्राम पंचायतों के लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं तो कहीं नाबालिग बच्चों को मतदाता बना दिया गया है। बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने की शिकायत भी मिल रही है। सोमवार को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम पंचायत कसरावा के प्रधान दयाशंकर ने आरोप लगाया कि उनकी पंचायत की मतदाता सूची में पड़ोसी ग्राम पंचायत दक्खिनगांव के 159 लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- झाड़ियों में सैकड़ों मतदाताओं का डेटा, आधार और पहचान पत्रों के साथ मिले फॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.