औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। विधिक संघ, दाउदनगर में चुनाव को लेकर विवाद सामने आया है। संघ के पूर्व अध्यक्ष उमेश सिंह ने मतदाता सूची प्रकाशित नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा चुनाव की तिथि घोषित कर 20 मई निर्धारित कर दी गई है, लेकिन अब तक न तो मतदाता सूची प्रकाशित की गई है और न ही निर्वाची पदाधिकारी का चयन किया गया है। उमेश सिंह ने कहा कि इस स्थिति से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान अध्यक्ष एवं सचिव के कार्यकाल में संघ में कोई विशेष विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय 10 कोर्ट कक्षों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी और अधिवक्ताओं की सुविधा के ल...