जमशेदपुर, अगस्त 14 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर 44-बहरागोड़ा एवं 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण रवींद्र भवन ऑडिटोरियम साकची में हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रशिक्षण में शामिल होकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि एसआईआर के तहत पांच अगस्त से चार सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दर्ज की जाएगी। वहीं, पांच अगस्त से तीन अक्तूबर तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया चलेगी।उपायुक्त ने बीएलओ को मतदान क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार कर क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया। फैमिली ग्रुपिंग के माध्यम से परिवारवार विवरण व्यवस्थित करने और प्रत्येक मकान का वास्तविक अथवा काल्पनिक मकान नंबर दर्ज करने को...