मतदाता सूची पुनरीक्षण में योग्य मतदाता न छूटे : उपायुक्त
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के सफल एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पुनरीक्षण के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई तथा प्राप्त दावे और आपत्तियों के भौतिक सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से छूटने नहीं पाए। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। साथ ही बीएलओ घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं की पहचान करने और मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों को दूर करने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- Palamu News: 30 सितंबर तक पलामू में फार्म-6 से जुड़े 63,467 दाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.