बागेश्वर, जून 30 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा को लेकर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एन.एस. नबियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटलीकरण, मतदाता सूची के अद्यतन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं, उनसे शीघ्र प्रपत्र प्राप्त कर शत-प्रतिशत कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण निर्वाचक नामावली में सही और अद्यतन रूप से दर्ज हो सके। यह भी पढ़ें- SIR In Delhi : दिल्ली में आज से होगा...