सिद्धार्थ, अप्रैल 11 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जनपद की मतदाता सूची में इस बार असाधारण गिरावट दर्ज की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 2,81,290 मतदाताओं की कमी सामने आई है, जिससे कुल मतदाता संख्या 19,61,845 से घटकर 16,80,555 पर आ गई है। इस कटौती में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से कहीं अधिक घटी है। आंकड़ों के मुताबिक जहां 1,16,082 पुरुष मतदाता सूची से बाहर हुए हैं, वहीं 1,65,154 महिला मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर श्रेणी में 54 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान आमतौर पर मृतक, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि (डुप्लीकेट) और अयोग्य पाए गए नामों को हटाया जाता है। प्रशासन का कहना है कि यह एक नियमित और आवश्यक प्रक्रिया है, जिससे सूची को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.