भदोही, मार्च 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विंध्याचल मंडलायुक्त रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश एवं डीएम शैलेश कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक लिए। फार्म 7 की कार्यवाही की गहन समीक्षा की।इस दौरान मंडलायुक्त निर्देश दिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से बिना पर्याप्त जांच के नहीं काटा जाना चाहिए। मतदाताओं से प्राप्त होने वाले सभी फार्मों की गंभीरता से जांच की जाए। नाम अपमार्जन की कार्रवाई से पहले संबंधित स्थल का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही कम से कम दो गवाहों के बयान लेने के बाद ही नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि किसी पात्र मतदाता के अधिकारों का हनन न हो। मंडलायुक्त ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.