मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ व बीएलए को मिला प्रशिक्षण
गुमला, मार्च 17 -- घाघरा प्रतिनिधि।मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ और बीएलए-2 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कर्मियों को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, नए योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की अहम कड़ी है। इसका पुनरीक्षण पूरी जिम्मेदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ किया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी बीएलओ और बीएलए-2 को अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।इस मौके पर बीपीआरओ शंकर साहू, ज्योतिलाल महतो सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.