गुमला, मार्च 9 -- पालकोट, प्रतिनिधि । पालकोट प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीडीओ विजय उरांव की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलए को उनके कार्य और उत्तरदायित्व के बारे में जानकारी दी गई।चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही निकट भविष्य में संचालित होने वाले एसआईआर अभियान को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर एएसएल को चिन्हित करते हुए एसबीडी सूची में शामिल करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीएलए को वर्तमान मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर नए मतदाताओं को जोड़ने तथा अयोग्य व मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का निर्द...