रुद्रपुर, मई 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीबीआरसी ने वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जिलाधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, नगर आयुक्तों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि फील्ड स्तर पर कार्य के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। साथ ही पुनरीक्षण कार्य के दौरान राजनीतिक दलों के बीएलए की उपस्थिति करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि यदि किसी त्रुटि के कारण किसी मतदाता का नाम निर्वाचन नाम...