फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए हुडा कन्वेंशन सेंटर में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों को नए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को सही, पारदर्शी और अपडेट बनाना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और सहायक अधिकारियों को पुनरीक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश अंकित कुमार की मौजूदगी में हुए सत्र में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, गलत नाम हटाने और प्रविष्टियों में सुधार की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन से जुड़े नियमों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। ...