कन्नौज, नवम्बर 16 -- फोटो 11-बैठक को संबोधित करते सपा नेता दीपू चौहान। -मोहल्ला बिरतिया में हुई सपा की बैठक छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला विरतिया में सपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके उमर फारूक उर्फ बंटी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया और उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सपा नेता दीपू चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बूथों पर कड़ी नजर रखें और मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ का पूरा सहयोग करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रक्रिया में एक भी वोट छूटने नहीं चाहिए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और अद्यतन हो सके। दीपू चौहान ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.