मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जिम्मेदारी से कार्य करें कार्यकर्ता : विनोद पांडेय
पलामू, जून 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा की पलामू यूनिट ने मेदिनीनगर के चंद्रा रेजिडेंस में मंगलवार को बूथ स्तरीय सम्मेलन सह बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर लगाकर एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बीएलए-2 और कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल रहे और किसी योग्य मतदाता का नाम न कटे, इसकी जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। झामुमो के कार्यकर्ता हमेशा जमीनी स्तर पर लोगों के बीच रहकर काम करते हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.