मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय-सीमा 15 दिन बढ़ाने की मांग
रांची, जुलाई 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना (एन्यूमरेशन) फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिनों तक बढ़ाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से चुनाव आयोग को एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाताओं, बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), जनप्रतिनिधियों और फील्ड वर्करों से मिली रिपोर्ट के अनुसार व्यावहारिक और व्यवस्थागत कठिनाइयों के कारण बड़ी संख्या में पात्र मतदाता अब तक अपना फॉर्म जमा नहीं कर सके हैं। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से केवल 82.08 प्रतिशत की ही पैरेंटल मैपिंग हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.