मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शत-प्रतिशत मैपिंग करे सुनिश्चित : उपायुक्त
रांची, जून 11 -- खूंटी, संवाददाता। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बैठक-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया। कार्यशाला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न चरणों, निर्धारित कार्यों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योग्य मतदाताओं का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.