बोकारो, जुलाई 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुक्रवार को चास प्रखंड की चाकुलिया पंचायत अंतर्गत मूर्तीटांड़ टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची अद्यतन से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएलओ बबीता कुमारी से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा उनके डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्राप्त गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए तथा एएसडीडी सूची भी समय पर तैयार की जाए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चाकुलिया में एसआईआर कार्यों का निरीक्षण उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक...