मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया निरीक्षण
चाईबासा, जुलाई 4 -- मझगांव। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने मझगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण, मतदाताओं से संपर्क, प्रपत्रों के संकलन और डिजिटलीकरण की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चल रहे कार्यों की सराहना की।धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे। यह भी पढ़ें- Jamtara News: एसआईआर को लेकर मतदाता बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक औपच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.