मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें: ठुकराल
रुद्रपुर, जून 14 -- रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आठ जून से शुरू हुए अभियान के अंतर्गत मतदाता प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन सात जुलाई तक किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने, लोगों को जागरूक करने और बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। ठुकराल ने कहा कि समय पर फोटो व आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने से पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- बूथों पर विशेष मैपिंग कैंप का आज अंतिम दिन, जरूर पहुंचें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.