मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के निर्देश
गुड़गांव, जुलाई 4 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य तेज करें और निर्धारित समय सीमा में सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। जिन बीएलओ का कार्य अपेक्षा से कम है, उनकी प्रतिदिन निगरानी की जाएगी। उपायुक्त ने तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने, ईसीआई नेट पोर्टल पर अपलोड प्रपत्रों का दैनिक सत्यापन करने और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। छह जुलाई को बीएलओ-1 और बीएलओ-2 की संयुक्त बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.