मेरठ, जनवरी 6 -- रोहटा। रोहटा ब्लॉक के गांव उकसिया में सोमवार को विनोद प्रजापति के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा हुई एवं पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट देने की मांग की। पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सदस्य जिताने और चुनाव मजबूती से लड़ने पर विचार किया। बैठक में नरेश त्यागी एडवोकेट, श्रवण सिवाच, विजय शर्मा, कपिल शर्मा, भारत भूषण, अरुण ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि शर्मा, अमित शर्मा कैथवाड़ी, रजत हुड्डा, सोनू शर्मा, रजनीश शर्मा, सत्तारपाल त्यागी, मनवीर, गौरव शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सोनू हुड्डा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.