मतदाता सूची पर सवाल, सड़क पर उतरी कांग्रेस
देहरादून, सितम्बर 28 -- कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील चौक पर नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला भी फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे जिला अध्यक्ष संजय किशोर के कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील चौक पहुंचे। चौक पर कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इसके बाद जुलूस तहसील परिसर पहुंचा, जहां तहसीलदार को राष्ट्रपति के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.