औरैया, दिसम्बर 20 -- दिबियापुर, संवाददाता। स्थानीय इंदिरा नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में पार्टी के बीएलए, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी समेत सभी पदाधिकारियों ने बहुत मेहनत से एसआईआर में सराहनीय सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि अब आगामी एक जनवरी को अठारह वर्ष आयु पूरी कर रहे युवाओं के सभी बूथों पर नये वोटों को बनवाने के लिए भी प्रपत्र संख्या 6 भरवाने का काम समय से पूरा किया जाए। उन्होंने मौजूदा सरकार को किसान एवं मजदूर विरोधी करार देते हुये कहा कि इस सरकार के रहते पीडीए का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कफ सीरप के नाम पर जिन्होंने अरबों रुपए का घोटाला किया सरकार उन्हें बचाने में मदद कर रही है। उन्होंने तंज कसते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.