लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीख बढ़ा दी गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां 6 मार्च तक दी जा सकेंगी। नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सुनवाई अब 27 मार्च तक होगी। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोकभवन में शुक्रवार को बताया कि मतदाता बनने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यूपी में अभी विधानसभा चुनाव में समय है, ऐसे में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। ऐसे में दावे-आपत्तियां करने व नोटिस पर सुनवाई के लिए लोगों को और समय देने का फैसला किया गया है। चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था और उसने इस पर मुहर लगा दी है। अभी तक 6 फरवरी दावे व आपत्तियां और 27 फरवरी तक नोटिस पर सुनवाई होनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.