मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- नगर पंचायत चरथावल में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई के दौरान शनिवार को भारी गहमागहमी रही। एक ओर जहाँ जनता ने अधिकारियों पर सुनवाई न करने और परेशान करने का आरोप लगाया, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग के कड़े नियमों के तहत की जा रही है। इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक ने नोटिसों की सुनवाई में आ रही समस्याओं की जानकारी मिलते ही हरेंद्र सिंह मलिक ने कैंप का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता ने शिकायत की कि अधिकारी उनके दस्तावेजों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस पर सांसद ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम सदर को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जायज समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों के खि...