औरैया, मार्च 24 -- औरैया, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। डीएम ने सभी दलों को अनमैप्ड, मृतक, शिफ्टेड व डुप्लीकेट मतदाताओं की बूथवार सूची उपलब्ध कराते हुए बीएलए के माध्यम से प्रपत्र संकलित कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण 27 मार्च तक हर हाल में किया जाए तथा अधिकतम 26 मार्च तक प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के फोटो व मोबाइल नंबर भी संकलित किए गए हैं और जारी नोटिसों की शत-प्रतिशत सुनवाई की गई है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.