बलरामपुर, मार्च 7 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ संख्या 332 व 333 पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मतदाता सूची में पाई गई त्रुटियों और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का सत्यापन कर आवश्यक सुधार किए गए। कार्यक्रम में बीएलओ निजामुद्दीन अंसारी ने मतदाताओं के नाम, आयु, पता समेत अन्य विवरणों की जांच कर सूची में मौजूद गलतियों को दुरुस्त कराया। साथ ही युवाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक भी किया गया। इस दौरान आठ युवाओं ने फार्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में सद्दाम, प्रतिभा पांडे, प्रियंका निरंजन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे और मतदाता सूची में सुधार के कार्य में सहयोग किया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.