गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। उपायुक्त उत्तम सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि आगामी 14 जुलाई तक सभी जरूरी कार्य तय समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह सही, अपडेट और बिना किसी गलती के बनाने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और इस काम की रोजाना निगरानी करें। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के काम पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किए जाएं। बैठक के बाद उपायुक्त उत्तम ...