मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए बैठक आयोजित
गढ़वा, जुलाई 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के रवि कुमार के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर मंगलवार को बीएलओ, बीएलए-2, स्वयंसेवकों और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से चुनाव पाठशाला सह बीएलओ व बीएलए-2 की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के अनपैप्ड मतदाता का सत्यापन, उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन और मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना था। उसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने 80-गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सीएम एक्सेलेंस विद्यालय में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 117, 118, 119 और 120 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठक की प्रगति, मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.