देवरिया, मई 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में मतदाता सूची के सूक्ष्म निरीक्षण पर विशेष बल दिया गया। साथ ही विगत दिनों पार्टी के आंदोलन के दौरान भाजपा सरकार के इशारे पर हुई पुलिसिया बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की गई।बैठक में सपा कार्यकर्ताओं के संघर्षशीलता की सराहना करते हुए सफल आंदोलन के लिए सभी साथियों को बधाई दी गई। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हाल के दिनों में भाजपा सरकार के इशारे पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिसिया बर्बरता लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा प्रहार है। यह भी पढ़ें- सांसद की मौजूदगी में बूथ स्तर पर हुई समीक्षा उन्होंने कहा कि इतनी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद समाजवादी साथियों ने जिस दृढ़ता और साहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.