देवघर, अगस्त 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर बुधवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से 15-देवघर (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 255 से 290 तक के सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों, सभी सुपरवाइजरों और सुनवाई टीम के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रही नोटिस सुनवाई और इससे जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य को गति देने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और मुस्तैदी के साथ समय...