मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
चतरा, अगस्त 12 -- चतरा, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं निर्धारित समय-सारणी की विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया जा चुका है। इसके उपरांत 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन एवं निष्पादन की कार्रवाई के पश्चात 07 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: मतदाता सूची के विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.