गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम। जिले में 11 पंचायतों तथा सोहना पंचायत समिति में एक वार्ड में उपचुनाव करवाए जाने हैं। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन जारी होने के बाद नौ मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थानों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है। 19 से 28 फरवरी तक वार्ड अनुसार वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार किया गया। इसके बाद 02 मार्च को प्रारूप वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया है। प्रकाशित सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां नौ मार्च तक दर्ज की जाएंगी, जिनका निपटारा 12 मार्च तक होगा। अपील दायर करने की अंतिम तारीख 16 मार्च है। अपील का निपटारा 19 मार्च तक होगा। अंतिम वोटर लिस्ट 27 मार्च को प्रकाशित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...