बिजनौर, अक्टूबर 2 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदाता डेटाबेस को लेकर सपा ने निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है। सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे सहित मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग की। शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि पार्टी किसी व्यक्ति के निजी जीवन या चरित्र पर टिप्पणी नहीं कर रही है, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मुख्य निर्वाचन आयुक्त की संवैधानिक जवाबदेही को लेकर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना मतदान के अधिकार को व्यवहार में सुरक्षित रखने की पहली शर्त है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रारंभिक सूची से करीब 13 करोड़ नाम...