रामगढ़, जून 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड सभागार में मंगलवार को उप निवार्चन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। डाड़ी बीडीओ सह निर्वाचन पदधिकारी अनु प्रिया ने प्रशिक्षण दिया। जिसमें बीडीओ ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने सभी बीएलओ को प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में अजीत प्रजापति, लक्ष्मी देवी, रिंकी देवी, रिंकू कुमारी, पूनम देवी, मीना देवी, प्रेमा देवी, उमा देवी, लालिमा देवी, रुपाश्री लीलमुनी देवी, संजोती देवी, अनिता देवी, सरिता देवी, सावित्री देवी ...