आजमगढ़, जून 4 -- आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कॉलेज, सठियांव में हुई। इस दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष को उनके क्षेत्र की एसआईआर मतदाता सूची बूथवार उपलब्ध कराई गई। निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं संबंधित कार्यकर्ता घर-घर जाकर एसआईआर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना राय' ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भी पढ़ें- एसआइआर को ले देवरी सीओ से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन, रा...