कोडरमा, मार्च 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। आगामी अप्रैल 2026 से प्रस्तावित मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, चुनाव से जुड़े ऑपरेटर, बीएलओ पर्यवेक्षक तथा सभी बीएलओ उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं, दिशा-निर्देशों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को मतदाता सूची को अद्यतन करने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने से जुड़े तकनीकी व प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी दी गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन कार्य पूरी जिम्मे...