रांची, अप्रैल 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटे नहीं, इसे लक्ष्य बनाकर बीएलओ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर बीएलओ की जानकारी वाला स्टीकर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ रजिस्टर में एक घर में रहने वाले मतदाताओं और उनके मुखिया को चिन्हित करते हुए वैसे घरों को भी नोशनल नंबर दिए गए हैं, जिन घरों का पहले से कोई मकान संख्या नहीं है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण संबंधित चल रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- आज आएंगे राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी, करेंगे समीक्षा बैठक, जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम के बूथ भी घूम...