बाराबंकी, जनवरी 24 -- बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद उभरे परिदृष्य के मद्देनजर भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी बढ़े बूथों पर अपने प्रभारी तैनात करेगी। एक शक्ति केंद्र में नौ से 12 बूथ होते थे। अब प्रत्येक शक्ति केंद्र में महज पांच से सात बूथ ही रहेंगे। मंडल में अधिकतम 14 शक्ति केंद्र रखे जाएंगे। इससे संगठन में सघन मॉनिटरिंग बढ़ेगी। मंडल इकाई में वृद्धि हो जाएगी। एसआईआर से पहले विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में 23 लाख 31 हजार 649 मतदाता थे। अब यह संख्या घटकर 19 लाख 57 हजार 715 हो गई है। प्रशासनिक नियंत्रण का सरल बनाते हुए प्रशासन की रिपोर्ट पर 2595 मतदान बूथ को बढ़ाकर 2870 कर दिया गया है। नए गठित बूथों के अनुसार वोटर लिस्ट भी तैयार की गई है। आयोग ने बूथ लेवल ऑफि...