शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशन को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची के अद्यतन प्रक्रिया, आपत्तियों के निस्तारण और अंतिम प्रकाशन की कार्यवाही की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए सभी दल सहयोग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो समय रहते अवगत कराएं, ताकि उसका निस्तारण किया जा सके। इस दौरान संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...